ग्वालियर ले जाया जा रहा छह क्विंटल मिलावटी पनीर जब्त
मुरैना, शनिवार, 20 मई 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की नूराबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान जिले के जौरा कस्बे से एक वाहन द्वारा ग्वालियर ले जाया जा रहा छह क्विंटल मिलावटी पनीर जब्त कर लिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर की शुद्धता की जांच के लिये नमूने लेकर भोपाल प्रयोगशाला भेजे हैं। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नूराबाद की थाना प्रभारी भूमिका दुबे पुलिस बल के साथ कल देर रात आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित थाने के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही रही थीं। उसी दौरान एक लोडिंग वाहन की चेकिंग के समय उसमें छह क्विंटल मिलावटी पनीर होने के संदेह में पकड़ा। मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर पनीर के नमूने लिये और शुद्धता की जांच के लिए भोपाल प्रयोगशाला भेजे गए। पुलिस के अनुसार यह पनीर एक डेयरी संचालक सत्यनारायण ने जौरा से ग्वालियर भेजा था।
Similar Post
-
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 12 उपाध्यक्षों और 27 महासचिवों की नियुक्ति की
नई दिल्ली, रविवार, 29 मार्च 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु ...
-
ओडिशा: रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हवा में गोली चलाने के आरोप में भाजपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
भुवनेश्वर, रविवार, 29 मार्च 2026। ओडिशा के बोलांगीर जिले के टिट ...
-
हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बारिश से तापमान में गिरावट
चंडीगढ़, रविवार, 29 मार्च 2026। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों ...
