एनटीआर जूनियर की फिल्म ‘देवरा’ का फर्स्ट लुक रिलीज
दक्षिण भारतीय स्टार एनटीआर जूनियर की आने वाली फिल्म देवरा का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। एनटीआर जूनियर ने अपनी आने वाली फिल्म के लिये ''देवरा'' टाइटल की घोषणा की है जिसे पहले एनटीआर30 टाइटल दिया गया था। यह एक्शन ड्रामा कोर्तला शिव द्वारा निर्देशित है। लुक में एनटीआर जूनियर एक अल्फ़ा मैन की तरह दिख रहे है जो इस एक्शन मिशन पर है। ''देवरा'' का निर्माण युवसुधा आर्ट्स और एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया गया है और नंदमुरी कल्याण राम द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह फिल्म 05 अप्रैल 2024 को पैन इंडिया रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ''देवरा'' जान्हवी कपूर की तेलुगु इंडस्ट्री में पहली फिल्म है। फिल्म का निर्माण मिकिलिनेनी सुधाकर और कोसाराजू हरि कृष्णा ने किया है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
