बीएसएफ ने अमृतसर सीमा के पास नशीला पदार्थ ले जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया
जालंधर, रविवार, 21 मई 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार रात अमृतसर जिले के धनोकलां गांव के पास एक पाक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अमृतसर के गांव धनोकलां के पास एक संदिग्ध पाक ड्रोन की भनभनाहट सुनाई दी। उन्होंने बताया कि जवानों ने ड्रोन को रोकने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया दी और पाक ड्रोन को मादक पदार्थ के साथ सफलतापूर्वक मार गिराया। क्षेत्र की प्रारंभिक तलाशी के दौरान, बीएसएफ के जवानों ने 3.3 किलोग्राम हेरोइन की खेप के साथ एक ड्रोन (क्वाडकॉप्टर, डीजेआई मैट्रिस, 300 आरटीके) बरामद किया।
Similar Post
-
सिक्किम ने नेपाल के लिए 35 सदस्यीय राहत दल भेजा
गंगटोक, सोमवार, 31 अगस्त 2026। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिं ...
-
कावेरी जल: तमिलनाडु के लिए 31 अगस्त तक तय मात्रा से अधिक पानी छोड़ा- कर्नाटक
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। कर्नाटक सरकार ने उच्चतम न्याय ...
-
उच्चतम न्यायालय ने तेजाब की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र से मांगा जवाब
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को क ...
