टीवी की नागिन ने सोशल मीडिया पर अपनी अदाओं से लगाई आग
मौनी रॉय ने एक टीवी अभिनेत्री से लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री तक का सफर किया है। मॉनी बहुत खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। अपने TV शो ‘नागिन’ के लिए जानी जाने वाली मॉनी ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी अपना जलवा भी बिखेर रहे है। एक्ट्रेस 'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर अपनी ग्लैमरस अदाएं दिखाती हुई दिखाई दी है। मौनी रॉय ने '76वें कांस फिल्म फेस्टिवल' पर डेब्यू कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपने रेड कार्पेट लुक से पूरी लाइमलाइट भी चुरा ली है। अपने 'कांस' डेब्यू में मौनी रॉय ने एक सुंदर लुक चुना, जिसे लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
'कांस' के रेड कार्पेट के पहले दिन मौनी रॉय ने येलो लुक में सबके होश भी उड़ा दिए है। उन्होंने एटेलियर जुहरा का डिजाइनर येलो वन शोल्डर गाउन पहना था, जिसे अभिनेत्री ने सनग्लासेस के साथ स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक में चार-चांद लगाने के लिए मल्टीकलर ज्वेलरी पहन रखी थी। खुले बाल और मिनिमल मेकअप में मौनी रेड कार्पेट पर गजब ढाती हुई दिखाई दी।
मौनी रॉय सिर्फ पहले ही नहीं, बल्कि वह अपने दूसरे लुक से भी कहर ढाती हुई दिखाई दी। खबरों का कहना है कि 'ब्रह्मास्त्र' अभिनेत्री ने रेड कार्पेट पर ब्लैक ड्रेस में वॉक किया। Tarik Ediz की डिजाइनर स्ट्रैपलेस मरमेड ड्रेस में मौनी बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही थी। अभिनेत्री ने कार से उतरते वक्त काला चश्मा लगाकर स्टाइल में वॉक किया और एक से बढ़कर एक पोज भी दे। अपने बंधे स्लीक हेयर के साथ एक्ट्रेस ने कम मेकअप में भी रेड कार्पेट पर खूब ग्लैमर बिखेरा।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
