ईडी ने सांसद संजय सिंह के सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली
नई दिल्ली, बुधवार, 24 मई 2023। आम आदमी पार्टी (आप) नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित दिल्ली शराब नीति मामले में उनके दो सहयोगियों के परिसरों की तलाशी ली। सिंह ने ट्वीट किया , मैं मोदी की तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं। ईडी की फर्जी जांच का पर्दाफाश पूरे देश के सामने हुआ। ईडी ने मानी अपनी गलती जब कुछ नहीं मिला तो आज उसने ने मेरे साथियों अजीत त्यागी और सर्वेश मिश्रा के घर पर छापा मारा। सर्वेश के पिता कैंसर से पीड़ित हैं। यह अत्याचार की पराकाष्ठा है। आप कितना भी अत्याचार करें। लड़ाई जारी रहेगी। आप नेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट वीडियो संदेश में ईडी के छापे को लेकर केंद्र पर कटाक्ष किया और आरोप लगाया, ''सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है। हम ईडी के दुरुपयोग का पर्दाफाश करेंगे। लड़ाई जारी रहेगी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
