असम के सोनितपुर क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके
गुवाहाटी, सोमवार, 29 मई 2023। असम के सोनितपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। भूकंप के झटके पड़ोसी देश बंगलादेश, भूटान और चीन में भी महसूस किए गए। गौरतलब है कि मेघालय में 28 मई को 4.5 तीव्रता के हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गये थे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट किया, “ असम के सोनितपुर क्षेत्र में सोमवार को स्थानीय समयानुसार करीब आठ बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गयी। इसका केन्द्र 26.68 उत्तरी अक्षांश और 92.35 पूर्वी देशांतर पर जमीन की सतह से 15 किलोमीटर गहराई में था। भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
