'आदिपुरुष' का नया गाना 'राम सिया राम' रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म 'आदिपुरुष' का नया गाना 'राम सिया राम' रिलीज हो गया है। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास की मुख्य भूमिका है। आदिपुरूष का दूसरा गाना 'राम सिया राम' रिलीज हो गया है। इस गाने को साचेत और परम्परा ने गाया है,वहीं, इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। टी सीरीज की ओर से यूट्यूब पर इस गाने को रिलीज किया गया है। गाने के साथ लिखा गया है, ''राम से रूठे, राम से माने, राम सिया राम, सियाराम, जय जय राम''। गाने का संगीत भी सचेत और परम्परा ने ही दिया है। फिल्म ''आदिपुरुष''16 जून 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म में प्रभास के अलावा सैफ अली खान, कृति सेनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
