काजोल की फिल्म दुश्मन के प्रदर्शन के 25 साल पूरे
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल की फिल्म दुश्मन के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हो गये हैं। फिल्म दुश्मन में काजोल, संजय दत्त और आशुतोष राणा की मुख्य भूमिका थी।फिल्म ''दुश्मन'' को प्रदर्शित हुये 25 साल पूरे हो गये हैं। काजोल ने फिल्म दुश्मन से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया और अपने दिल की बात कही है। तनूजा चंद्रा निर्देशित फिल्म दुश्मन दो बहनों की कहानी थी, जिसमें एक का मर्डर हो जाता है और फिर दूसरी बहन विलेन से लड़ती है। फिल्म दुश्मन में काजोल ने दोहरी भूमिका निभायी थी और उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। फिल्म दुश्मन के 25 साल पूरे होने पर काजोल ने इस फिल्म को याद करते हुए लिखा, ''दुश्मन के 25 साल, मेरे कॅरियर की सबसे डरावनी फिल्म जिसके लिए मैंने हां कहा और देखा भी। आशुतोष राणा ने मुझे स्क्रीन पर बुरी तरह डरा दिया था, मुझे लगता है आप लोग भी डर गए होंगे। साथ ही पूजा और तनूजा को बहुत सारा धन्यवाद जिन्होंने मुझे इस अनकंफर्टेबल सब्जेक्ट के लिए कम्फर्ट फील करवाया। आज भी मेरे लिए यह फिल्म देखना अनकंफर्टेबल होता है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
