Redmi Note 12T Pro लॉन्च
Xiaomi की सब्सिडिएरी Redmi ने चीन में Redmi Note 12T Pro को लॉन्च कर दिया है। फोन काफी समय से चर्चा में था। इसमें दमदार Dimensity 8200-Ultra चिपेसट है। साथ में 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलता है। इसमें 5,080mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने किन फीचर्स और किस कीमत के साथ उतारा है, आइए विस्तार से जानते हैं।
Redmi Note 12T Pro price
- Redmi Note 12T Pro को कंपनी ने चार रैम-स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया है। इसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस मॉडल है जिसकी कीमत 1599 युआन (लगभग 18,500 रुपये) बताई गई है। दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसकी कीमत 1699 युआन (लगभग 19,800 रुपये) बताई गई है। तीसरा वेरिएंट कंपनी ने 12 जीबी रैम और 256 स्टोरेज के साथ पेश किया है। जिसकी कीमत 1799 युआन (लगभग 21000 रुपये) है। टॉप वेरिएंट 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी कीमत 1999 युआन (लगभग 23000 रुपये) है। फोन को कार्बन ब्लैक, आइस फॉग व्हाइट और हारूमी ब्लू में खरीदा जा सकता है।
Redmi Note 12T Pro specifications
- Redmi Note 12T Pro में 6.6 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसमें 2460 x 1080 पिक्सल का फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले में 650 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। साथ में Dolby Vision और HDR10 का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। प्रोसेसिंग की बात करें तो फोन में 3.1GHz तक स्पीड पर क्लॉक किया गया Dimensity 8200-Ultra चिपसेट मीडियाटेक की ओर से दिया गया है। यही प्रोसेसर Xiaomi Civi 3 में भी देखा जा चुका है।
- फोन में 12GB तक LPDDR5 RAM दी गई है और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है। डिवाइस 5,080mAh बैटरी से लैस है जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें रियर में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिलता है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। इसके अलावा तीसरा सेंसर भी है जो 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। डिवाइस Android 13 और MIUI 14 पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.3, GPS, NFC, IR ब्लास्टर, एक USB-C पोर्ट मिलता है। साथ में 3.5 एमएम का ऑडियो जैक भी है।
Similar Post
-
Oppo Find N6 का ग्लोबल लॉन्च जल्द
Oppo Find N6 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। कंपनी इस फोन को ग्लोबल ...
-
Tecno Spark Go 3 हो रहा 16 जनवरी को लॉन्च
Tecno भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Tecno Spark Go 3 लेकर आ रहा है। कंपनी ...
-
Oppo A6 Pro 5G हुआ लॉन्च
Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन ...
