एनआईए ने कर्नाटक में पीएफआई से संबंधित 16 परिसरों पर मारे छापे
मंगलुरु, बुधवार, 31 मई 2023। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बुधवार सुबह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों से संबंधित 16 परिसरों पर छापेमारी की। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मंगलुरु के साथ साथ पुत्तूर, बेल्टंगडी, उप्पिनंगडी, वेनूर और बंटवाल में प्रतिबंधित पीएफआई के सदस्यों से संबंधित मकानों, कार्यालयों और अस्पतालों पर एकसाथ छापे मारे गए। उन्होंने कहा कि ये छापे 12 जुलाई, 2022 को बिहार में एक रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले की साजिश को लेकर प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ जारी जांच का हिस्सा है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
