फिल्म की रिलीज से पहले महाकाल के दर्शन करने पहुंचे विक्की और सारा
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और एक्टर विक्की कौशल की मूवी 'जरा हटके जरा बचके' कुछ ही दिनों में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हुई दिखाई देने वाली है। मूवी की रिलीज से पहले विक्की कौशल और सारा अली खान 'जरा हटके जरा बचके' को हिट करवाने के लिए लगातार प्रमोशन भी करने में लगे है। पहले विक्की कौशल और सारा अली खान मूवी के प्रमोशन के लिए राजस्थान पहुंचे, उसके उपरांत दोनों साथ में आईफा 2023 में अपनी फिल्म प्रमोट करते हुए दिखाई दिए। जिसके उपरांत अब विक्की कौशल और सारा अली खान की एक नई तस्वीर सामने आई है। अब मूवी प्रमोशन के लिए विक्की कौशल और सारा अली खान इस शहर में आ चुके है।
मंदिर पहुंचे सारा अली खान-विक्की कौशल: बॉलीवुड स्टार्स अपनी मूवी को हिट करवाने के लिए कई तरीकों से मूवी का प्रमोशन करते है। कोई लोगों के बीच जाकर मूवी को देखने के अपील करता है, तो कोई मंदिर जाकर भगवान से मूवी हिट करवाने के दुआ मांगता है। इसी दौरान सारा अली खान और विक्की कौशल अपनी मूवी 'जरा हटके जरा बचके' का प्रमोशन भी कुछ इसी स्टाइल में कर रहे है। पहले दोनों लोगों के बीच गए और अब फिल्म की रिलीज से 2 दिन पहले विक्की कौशल और सारा अली खान मंदिर पहुंच गए थे।
खबरों का कहना है कि विक्की कौशल और सारा अली खान लखनऊ के शिव मंदिर पहुंचे थे। इस बीच सारा अली खान देसी लुक में दिखाई दिए है, तो वहीं विक्की कौशल ब्राउन शर्ट और ब्लू पैंट पहने हुए दिखाई दिए है। विक्की कौशल और सारा अली खान इस वायरल हो रही फोटोज में हाथ जोड़े दिखाई दिए। विक्की कौशल और सारा अली खान की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तो वहीं ट्रोल्स को सारा अली खान की ये फोटोज एकदम पसंद नहीं आ रही है। इस पर कमेंट करते हुए यूजर्स उनको तरह-तरह की बाते बोलते हुए दिखाई दे रहे है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
