केरल में रुकी ट्रेन के डिब्बे में लगी आग, कोई हताहत नहीं
कन्नूर, गुरुवार, 01 जून 2023। केरल के कन्नूर रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार तड़के रुकी एक एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बे में आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सभी यात्रियों के ट्रेन से उतरने के बाद हुई और इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारी के मुताबिक, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। उल्लेखनीय है कि केरल के कोझीकोड जिले में दो अप्रैल की रात एक ट्रेन में आग लगने की घटना में एक बच्चे सहित तीन यात्रियों की मौत हो गई थी और नौ अन्य घायल हो गए थे। बताया जाता है कि उस दिन आरोपी ने अलप्पुझा-कन्नूर एक्जीक्यूटिव एक्सप्रेस ट्रेन के कोझिकोड में एलाथुर के पास कोरापुझा पुल पर पहुंचने के बाद अपने सह-यात्रियों पर पेट्रोल छिड़ककर उन्हें जला दिया था।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
