रणवीर ने मिलाया हॉलीवुड के इस अभिनेता संग हाथ, जल्द आएँगे फिल्म में नज़र
रणवीर सिंह इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा एक्टर्स में से एक कहे जाते है. बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का जादू दिखानेके उपरांत अब रणवीर हॉलीवुड का रुख करने के लिए तैयार हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार ने हॉलीवुड की टेलेंट एजेंसी विलियम मॉरिस एंडेवर के साथ हाथ मिला लिया है. खबर के मुताबिक वैश्विक स्तर पर रणवीर का प्रतिनिधित्व WME की ओर से किया जाने वाला है. बता दें कि इंडिया का कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क भी उनको रिप्रजेंट करता रहेगा. WME एक विदेशी कंपनी है हॉलीवुड के बड़े सितारों को मैनेज कर लेती है.
हाल ही में, रणवीर को न्यूयॉर्क शहर में टिफ़नी के फ्लैगशिप स्टोर के लॉन्च में शामिल होते हुए कई बार देखा गया है. इस इवेंट में Florence Pugh और BTS सिंगर जिमिन ने भी भाग लिया था. वर्क फ्रंट के बारें में बात की जाए तो रणवीर जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
