परवीन बॉबी की बायोपिक में काम करेंगी उर्वशी रौतेला
बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ,परवीन बाबी की बायोपिक में काम करती नजर आयेंगी। बॉलीवुड में बायोपिक फिल्में बनाने का चलन जोरो पर है। इसी क्रम में अब उर्वशी रौतेला का नाम भी जुड़ गया है। उर्वशी रौतेला , परवीन बाबी की बायोपिक में काम करने जा रही है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा है, फिल्म बाय वसीम एस खान। आगे बोल्ड लेटर्स में परवीन बाबी का नाम लिखा है और साथ ही दो पैराग्राफ हैं, जिसमें लिखा है कि यह फिल्म एक्ट्रेस के फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बताएगी। उसके सुनहरे पलों को पर्दे पर पेश करेगी। पोस्ट के साथ उर्वशी ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'बॉलीवुड असफल रहा लेकिन मैं आपको गर्व महसूस करवाऊंगी परवीन बाबी। ऊं नम: शिवाय। वाकई ये नया सफर जादूई है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
