CM अरविंद केजरीवाल बुधवार को करेंगे पूर्व सीएम अखिलेश यादव से मुलाकात
लखनऊ, मंगलवार, 06 जून 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को यहां समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेंगे। केजरीवाल की यह मुलाकात दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण संबंधी केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ राजनीतिक दलों के नेताओं से समर्थन मांगने के बीच हो रही है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ”केजरीवाल यहां बुधवार शाम अखिलेश से मुलाकात करेंगे।” सपा के एक नेता ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह इस दौरान केजरीवाल के साथ हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने बैठक के एजेंडे के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।
केंद्र ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और केन्द्र शासित राज्यों के (दानिक्स) कैडर के अधिकारियों के तबादले और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए राष्ट्रीय राजधानी सिविल सेवा प्राधिकरण बनाने के उद्देश्य से 19 मई को एक अध्यादेश जारी किया था। यह अध्यादेश सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिल्ली में निर्वाचित सरकार को पुलिस, सार्वजनिक व्यवस्था और भूमि से संबंधित मामलों को छोड़कर अन्य मामलों का नियंत्रण सौंपने के बाद लाया गया था।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
