सुष्मिता सेन ने आर्या 3 की शूटिंग पूरी की
बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने अपनी आने वाली वेबसीरीज आर्या 3 की शूटिंग पूरी कर ली है। सुष्मिता सेन ने 'आर्या 3' की शूटिंग पूरी होने के बाद सेट से एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सुष्मिता कुर्ता-पजामा और शॉल लपेटे नजर आ रही हैं। वह पहले सिकंदर खेर को गले लगाती हैं और फिर निर्देशक राम माधवानी के साथ डांस करती हैं। वीडियो शेयर कर सुष्मिता सेन लिखा, 'आर्या 3 की शूटिंग पूरी हो चुकी है। बहुत ही बेहतरीन कास्ट और क्रू के साथ काम किया। थैंक यू आर्या फैमिली। दौलत बहुत प्यारा सा हग। आई लव यू।' गौरतलब है कि सुष्मिता सेन ने जनवरी से ही सीरीज आर्या 3 की शूटिंग शुरू की थी, लेकिन कुछ समय बाद ही सेट पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। इसके चलते कुछ दिनों के लिए 'आर्या 3' की शूटिंग रुक गई थी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
