जॉर्डन में दो कारों की टक्कर में आठ लोगों की मौत
अम्मान, बुधवार, 07 जून 2023। जॉर्डन के मफराक प्रांत के उत्तरी बादिया क्षेत्र में दो कारों की टक्कर में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी और 13 अन्य घायल हो गये है। सरकारी पेट्रा समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है। पेट्रा ने जॉर्डन के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के एक बयान का हवाला देते हुए बताया कि यह हादसा मंगलवार को दो वाहनों के आपस में टकराने से हुआ। दुर्घटना के बाद नागरिक सुरक्षा दल घटनास्थल पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
Similar Post
-
अमेरिका में आव्रजन कार्रवाई के बीच नापा ने भारतीय प्रवासियों के लिए पारदर्शिता की मांग की
चंडीगढ़, रविवार, 09 अगस्त 2026। उत्तर अमेरिकी पंजाबी एसोसिएशन ( ...
-
बर्लिन की ‘प्राइड परेड’ में वैन ने लोगों को कुचला, एक की मौत, 16 घायल; संदिग्ध की पहचान हुई
बर्लिन, रविवार, 26 जुलाई 2026। जर्मनी की राजधानी बर्लिन में शनि ...
-
भारत, जापान ने संबंधों को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदमों की घोषणा की
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 जुलाई 2026। भारत और जापान ने बृहस्पतिवार ...
