मनीष पॉल की वेबसीरीज रफूचक्कर का ट्रेलर रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता मनीष पॉल की वेबसीरीज रफूचक्कर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज रफूचक्कर से ओटीटी स्पेस में डेब्यू करनेवाले अभिनेता मनीष पॉल इसमें एक ठग की दिलचस्प किरदार में नजर आनेवाले है। यह वेब सीरीज़ 15 जून को जियो सिनेमा पर रिलीज़ होगी। वेब सीरीज रफूचक्कर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में मनीष पॉल अलग-अलग भेष में रईस लोगों के साथ ठगी करते दिख रहे हैं। सीरीज में मनीष पॉल कभी फिटनेस एक्सपर्ट तो कभी वेडिंग प्लानर के रोल में नजर आ रहे हैं।ट्रेलर में दिखाया गया है कि मनीष किस तरह लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे ठगी करते हैं और फिर रफूचक्कर हो जाते हैं। प्रिया बापट ने रफूचक्कर का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा,कभी जो उम्मीद नहीं की हो अब उसके होने की उम्मीद कीजिए, क्योंकि आ रहा है प्रिंस करने हमारे दिल और दिमाग को रफूचक्कर! रफूचक्कर को ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
