गुलमर्ग में फंसे 250 पर्यटकों को पुलिस ने बचाया
श्रीनगर, शुक्रवार, 09 जून 2023। जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में विश्वप्रसिद्ध गुलमर्ग रिजॉर्ट में एक गोंडोला केबल कार में तकनीकी खराबी के कारण फंसे करीब 250 पर्यटकों को पुलिस ने शुक्रवार को बचा लिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पर्यटकों का समूह गुरुवार की शाम अफरवत जाने के लिए गोंडोला केबल कार में सवार था। इसी दौरान उसमें तकनीकी खराबी आ गयी और वे बीच में फँस गये। गुलमर्ग पुलिस की बचाव टीम ने गोंडोला कार कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। रात भर की कड़ी मशक्कत के बाद बचाव टीम ने फंसे हुए पर्यटकों को बचाया और उन्हें गुलमर्ग बेस पर सुरक्षित वापस लाया। पर्यटकों ने समय पर मदद के लिए बारामूला पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री ने भाई के आवास पर छापों को बदले की कार्रवाई बताया
जम्मू, बुधवार, 25 फरवरी 2026। जम्मू कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सु ...
-
असम के कछार में नेहरू की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया
सिलचर, बुधवार, 25 फरवरी 2026। असम के कछार जिले में पूर्व प्रधानम ...
-
असम में पांच करोड़ रुपये मूल्य की 'याबा' गोलियां जब्त, चार गिरफ्तार
गुवाहाटी, बुधवार, 25 फरवरी 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व ...
