केरल कांग्रेस (जे) को सरकार में पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान मिलने की उम्मीद : मॉन्स जोसेफ

img

कोट्टायम, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। केरलम सरकार में जल संसाधन मंत्री और केरल कांग्रेस (जे) के नेता मॉन्स जोसेफ ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि पार्टी अध्यक्ष पी. जे. जोसेफ को सरकार में उचित पद दिया जाएगा। उन्होंने सत्तारूढ़ संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) में ऐसे मामलों पर सभी सहयोगी दलों के साथ सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

मॉन्स जोसेफ ने राज्य सरकार द्वारा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के नेता एम. के. मुनीर को प्रशासनिक सुधार आयोग का अध्यक्ष और फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता जी. देवराजन को नयी दिल्ली में केरलम सरकार का विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने के बाद यहां संवाददाताओं से कहा कि अन्य नियुक्तियों को लेकर गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ अभी चर्चा शुरू नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वह इस मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। जोसेफ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की नियुक्तियों को भी अब तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रशासनिक मामलों में, नियुक्तियों को अभी सार्वजनिक रूप से अंतिम रूप नहीं दिया गया है। इनमें कांग्रेस पार्टी से जुड़े पद भी शामिल हैं, जिन्हें अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसलिए, केरल कांग्रेस और यूडीएफ के एक नेता के तौर पर हमारी अपेक्षा है कि पी. जे. जोसेफ को उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।’’ जोसेफ ने कहा कि केरल कांग्रेस (जे) पद हासिल करने की जल्दबाजी में नहीं है और बातचीत के लिए पर्याप्त समय है। उन्होंने कहा, ‘‘बातचीत के लिए समय है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट किया है। उन्होंने (सतीशन ने) कहा है कि सभी से चर्चा की जाएगी।’’

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement