तमिलनाडु : स्टालिन ने मेत्तूर बांध खोले जाने से पहले गाद निकालने के काम की समीक्षा की
तंजावुर (तमिलनाडु), शुक्रवार, 09 जून 2023। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने कृषि संबंधी कार्यों में सुविधा के लिए 12 जून को स्टेनली जलाशय (सलेम में मेत्तूर बांध) के फाटकों को पारंपरिक तौर पर खोले जाने से पहले यहां अधिकारियों के साथ चर्चा कर तटीय जिलों में गाद निकालने के काम की शुक्रवार को दो दिवसीय समीक्षा शुरू की। मुख्यमंत्री यहां बृहस्पतिवार की रात को चेन्नई से तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डा पहुंचे और सड़क मार्ग से तंजावुर के लिए रवाना हुए। यहां पहुंचने के बाद स्टालिन ने तंजावुर जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और गाद निकालने के काम की स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिसे अप्रैल में शुरू किया गया था। नगरपालिका प्रशासन मंत्री के. एन. नेहरू के अनुसार, वह जिले में जारी काम का निरीक्षण करेंगे और बाद में तिरुचिरापल्ली का दौरा करेंगे तथा लालगुडी ब्लॉक में कूझैयारू एवं नांथियार में गाद निकालने के काम का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए तिरुचिरापल्ली जिला प्रशासन ने ड्रोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
Similar Post
-
हरियाणा: नकाबपोश बदमाशों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के घर में घुसने की कोशिश की, प्राथमिकी दर्ज
चंडीगढ़, रविवार, 17 मई 2026। हरियाणा के नारनौल में नकाबपोश बदमा ...
-
पंजाब: गुरदासपुर में हथगोला फेंकने की घटना में तीन लोग गिरफ्तार
चंडीगढ़, रविवार, 17 मई 2026। पंजाब के गुरदासपुर में पिछले महीने ...
-
दिल्ली में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद नौ लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए
नई दिल्ली, रविवार, 17 मई 2026। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एक चार ...
