बीएसएफ ने उनके खिलाफ प्रदर्शन की खबरों का खंडन किया
जालंधर, शनिवार, 10 जून 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सीमा क्षेत्र संघर्ष कमेटी पंजाब के आह्वान पर सीमावर्ती किसानों द्वारा उसके खिलाफ प्रदर्शन की खबरों का खंडन करने करते हुए कहा कि किसानों ने बीएसएफ के खिलाफ कोई प्रदर्शन नहीं किया था। बीएसएफ अमृतसर ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ''कुछ मीडिया रिपोर्टों के विपरीत, किसानों द्वारा बीएसएफ के खिलाफ कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। डीआईजी बीएसएफ, अमृतसर के मार्गदर्शन में एक सौहार्दपूर्ण माहौल में एक बैठक आयोजित की गई, जिन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा और आने वाले शुक्रवार को एक और बैठक की जायेगी।
Similar Post
-
लालकिला कार बम विस्फोट मामले में एनआईए ने 10 आरोपियों के खिलाफ 7500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, बुधवार, 14 मई 2026। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ल ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
