बीएसएफ ने हंदवाड़ा से शक्तिशाली विस्फोटक किया बरामद
श्रीनगर, सोमवार, 12 जून 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में एक गांव से शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) बरामद किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने यहां बताया कि बीएसएफ के मार्ग सुचारू करने वाले दल (आरओपी) ने हंदवाड़ा-नौगांव राजमार्ग पर एक पुलिया के पास भट्टपुरा गांव से आज तड़के शक्तिशाली विस्फोटक (आईईडी) बरामद किया। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों के सतर्क जवानों ने समय रहते विस्फोटक बरामद कर एक बड़ी आतंकवादी घटना विफल कर दिया है। आईईडी को बड़ी आतंकवादी घटना को अंजाम देने लिए लाया गया था।
Similar Post
-
मध्यप्रदेश के भिंड में ट्रक और ‘डंपर’ की टक्कर में आठ मज़दूरों की मौत, 32 घायल
भिंड/लखीमपुर खीरी (उप्र), मंगलवार, 18 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भ ...
-
केंद्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी दौरों पर कुल 557 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। संसद के मानसून सत्र के दौरान व ...
-
दिल्ली को मिली 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात
नई दिल्ली, मंगलवार, 18 अगस्त 2026। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजन ...
