आदिपुरूष में 'लक्ष्मण का किरदार निभाना सौभाग्य की बात: सनी सिंह
बॉलीवुड अभिनेता सनी सिंह का कहना है कि फिल्म आदिपुरूष में 'लक्ष्मण का किरदार निभाना उनके लिये सौभाग्य की बात है। भूषण कुमार निर्मित और ओम राउत निर्देशित आदिपुरुष में प्रभास,सैफ अली खान, कृति सैनन, देवदत्त गजानन नागे, सोनल चौहान, वत्सल सेठ आदि प्रमुख भूमिका में हैं।इस फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति माता सीता, सैफ अली खान लंकेश और सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में हैं। सनी सिंह ने कहा कि फिल्म आदिपुरूष में लक्ष्मण का किरदार निभाना उनके लिए सौभाग्य की बात है। सनी सिंह ने बताया कि उन्हें बचपन से रामायण सीरियल देखना काफी पसंद रहा है। जब मैं फिल्म आदिपुरूष से जुड़ा तो मेरी मां को काफी खुशी हुई। वह मुझे लक्ष्मण के रोल में दिखने के लिए काफी एक्साइटेड थीं। दुर्भाग्यवश आठ महीने पहले उनका निधन हो गया। हालांकि वे जहां भी होंगी, आदिपुरुष को थिएटर्स में देखकर काफी खुश होंगी।मैं एक आध्यात्मिक इंसान हूं। मुझे रामायण के सारे किरदार काफी पसंद हैं।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
