विक्रम भट्ट ने अक्षरा सिंह की तारीफ की
बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक विक्रम भट्ट ने भोजपुरी अभिनेत्री-सिंगर अक्षरा सिंह की तारीफ की है। विक्रम भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म '1920 द हॉरर्स ऑफ द हार्ट' के प्रमोशन के दौरान अक्षरा सिंह की तारीफ की है। विक्रम भट्ट ने कहा कहा कि 'इधर आने का नहीं' गाने में अक्षरा का एटीट्यूड काफी अच्छा है। 'मेरे दिमाग में एक गाना चल रहा था। अक्षरा जी का गाना था। मैंने देखा यूट्यूब पर ये गाना है। क्या गाना है। क्या एटीट्यूड है उनका। मैं फिदा हो गया।'' इसके बाद विक्रम भट्ट ने अक्षरा सिंह के गाने को गाया। अक्षरा सिंह ने विक्रम भट्ट का यह वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर कर लिखा कि विक्रम भट्ट सर बहुत बहुत शुक्रिया इतनी इज्जत देने के लिए। आपने बहुत अच्छा गाया। फिर अक्षरा ने उनकी फिल्म '1920 द हॉरर्स ऑफ द हार्ट' को लेकर भी शुभकामनाएं दी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
