निमरत कौर ने पूरी की ‘सेक्शन 84’
बॉलीवुड अभिनेत्री निमरत कौर ने अपनी आने वाली फिल्म ''सेक्शन 84'' की शूटिंग पूरी कर ली है। निमरत कौर ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह फिल्म की टीम के साथ सेलिब्रेट करतीं नजर आ रहीं हैं। निमरत ने फोटोज शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम को लेकर एक्सपीरियंस भी शेयर किया है। निमरत ने नोट लिखा है ''मेरी दो सबसे पसंदीदा शब्द-एक्शन और कट के पहले, बीच और बाद में मैंने जो महसूस किया, उसे समझाने के लिए कोई भी शब्द कभी भी पर्याप्त नहीं होगा। किसी किताब के आखिरी पन्ने की तरह, जिसे आप कभी खत्म नहीं करना चाहते हैं, आखिरी दिन अपने साथ कृतज्ञता, जीवन भर के लिए सीख, अलगाव की चिंता और एक साधारण ज्ञान लेकर आया है कि एक अभिनेता के रूप में कुछ भी आपको स्क्रीन स्पेस शेयर करने के लिए तैयार नहीं कर सकता है। कई जन्मों में एक बार प्रकृति का बल, श्री @अमिताभ बच्चन ।'' फिल्म 'सेक्शन 84' में निमरत कौर के अलावा अमिताभ बच्चन और डियाना पेंटी भी लीड रोल में हैं।
Similar Post
-
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म भूत बंगला
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारतीय बाजार में 100 ...
-
'मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी', अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखाई देती है, उसके ...
-
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर आउट
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बा ...
