सोशल मीडिया दुरुपयोग मामले में एसआईए कश्मीर ने चार जिलों में छापेमारी की
श्रीनगर, मंगलवार, 20 जून 2023। जम्मू कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग मामले में घाटी के चार जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की। आधिकारिक बयान के मुताबिक छापेमारी श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा और कुपवाड़ा जिलों में की गई। एसआईए कश्मीर ने देश के सोशल मीडिया संस्थाओं द्वारा अपने विदेशी सहयोगियों के साथ मिलकर 'भारत के खिलाफ नफरत फैलाने और आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने' के खिलाफ मामला दर्ज किया था। छापेमारी का उद्देश्य विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के माध्यम से अलगाववादी, भारत विरोधी भावनाओं का प्रचार करने में शामिल व्यक्तियों और समूहों को उजागर करना था। बयान में कहा गया कि तलाशी में मोबाइल फोन, सिम कार्ड आदि जैसे पर्याप्त डिजिटल एवं भौतिक सबूत जब्त किए गए। आरोपी व्यक्तियों एवं संगठनों के खिलाफ प्राप्त सबूतों का सावधानीपूर्वक विश्लेषण किया जाएगा और व्यापक जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
