जुबिन नौटियाल का नया मानसून सांग पहली बारिश में रिलीज़
गुरमीत चौधरी और करिश्मा शर्मा के साथ जुबिन नौटियाल का नया मानसून सांग पहली बारिश में रिलीज हो गया है। भूषण कुमार निर्मित 'पहली बारिश में' गाना एक रोमांटिक सांग हैं। जुबिन नौटियाल द्वारा स्वरबद्ध , गुरप्रीत सैनी और गौतम जी शर्मा द्वारा लिखित ,वीडियो ब्रेन्स द्वारा निर्देशित इस गाने का म्यूजिक वीडियो रोचक कोहली द्वारा कंपोज किया गया है। गुरमीत चौधरी ने कहा, पहली बारिश में रोमांस की भावना को उजागर करता है और इसे दर्शाने के लिए मानसून से बेहतर समय क्या हो सकता है। मैं 'बरसात की धुन' के बाद एक बार फिर से उसी टीम के साथ काम कर के मैं बेहद खुश हूं।
करिश्मा शर्मा ने कहा, इस गाने का प्रत्येक फ्रेम किसी फिल्म के रोमांटिक सीन की तरह प्रतीत होता है, इस गाने के लिए शूटिंग करना वास्तव में एक आनंदमय अनुभव था। मुझे बेसब्री से इंतज़ार है कि दर्शक इस मंत्रमुग्ध करनेवाले गाने आनंद लें। गुरप्रीत सैनी ने कहा, 'पहली बारिश में' के बोल चंचलता और सरलता के साथ-साथ प्यार की गहराई को भी दर्शाते हैं। गौतम जी शर्मा ने कहा, ट्रैक के बोल और रचना आपको पुराने स्कूल के समय के रोमांस की याद दिलाता है। रोचक कोहली ने कहा, ट्रैक की रचना ऐसी है कि जिसे आप आसानी से सुन सकते हैं और इसे गुनगुना भी सकते हैं। वीडियो ब्रेन्स ने कहा, हम मानसून रोमांस की ग्लोरी और इसेन्स को वापस लाना चाहते थे और हमने इस तरह से गाने की कल्पना की। 'पहली बारिश में' को टी-सीरीज़ ने प्रोड्यूस किया है। जुबिन नौटियाल, गुरमीत चौधरी, करिश्मा शर्मा अभिनीत यह गाना अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
Similar Post
-
राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म 'रफ्तार' 24 जुलाई को रिलीज होगी
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत 'रफ्तार' 24 जुलाई को सिनेमाघर ...
-
करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया शानदार, पूरी टीम को दी बधाई
एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी रिलीज के बाद काफी चर्चा में है ...
-
एकता कपूर ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' लॉन्च की
निर्माता एकता कपूर ने शनिवार को अपनी नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'ह ...
