पिता बने राम चरण, पत्नी ने दिया बेटी को जन्म
दक्षिण भारतीय फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता राम चरण के घर किलकारियां गूंजी है। उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी ने नन्ही परी को जन्म दिया है। पिछली रात राम चरण को अपनी पत्नी और पेरेंट्स के साथ हैदराबाद के हॉस्पिटल में एंट्री लेते हुए देखा गया था। तभी से प्रशंसक खुशखबरी की प्रतीक्षा कर रहे थे।
फाइनली उपासना एवं रामचरण ने प्रशंसकों को खुशखबरी दे दी है। हॉस्पिटल की तरफ से ये खुशखबरी शेयर की गई है। हॉस्पिटल के मेडिकल बुलेटिन में लिखा है- मिस उपासना कामिनेनी एवं राम चरण को 20 जून 2023 को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल जुबली हिल्स में एक बेटी हुई है। हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि मां और बच्चा स्वस्थ हैं। जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई प्रशंसक एवं स्टार्स कपल को ढेरों बधाई देने लगे।
रामचरण एवं उपासना ने 2022 दिसंबर में प्रशंसकों के साथ खुशखबरी शेयर की थी। कपल का ये पहला बच्चा है। शादी के 11 वर्ष पश्चात् कपल के घर खुशियां आई हैं। 14 जून 2012 को उनकी शादी हुई थी। उपासना ने एग्स फ्रीज कराए थे। उपासना अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। उन्हें पता था वो मां बनने में समय लेंगी। करियर के बेस्ट फेज में आकर उन्होंने बच्चा प्लान किया। राम चरण दक्षिण भारतीय फिल्म के बड़े स्टार हैं। वहीं उनकी पत्नी उपासना एंटरप्रेन्योर हैं। दोनों की जोड़ी मेड फॉर ईच अदर लगती है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
