नीयत का टीजर जारी
विद्या बालन फिल्म इंडस्ट्री में जाना माना नाम हैं। उन्होंने अक्सर वैसे फिल्में की हैं, जिनकी हीरो वह खुद हों। गत वर्ष ओटीटी प्लेटफार्म पर जलसा में नजर आई विद्या बालन एक बार फिर से दर्शकों को अपने साथ जोड़ने आ रही है। लेकिन इस बार वे ओटीटी पर नहीं अपितु सिनेमाघरों में अपनी फिल्म नीयत को लेकर आ रही हैं। यह एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें में जासूस बनकर इसे सुलझाती नजर आएंगी। अनु मेनन द्वारा निर्देशित यह सस्पेंस से भरी फिल्म है। विद्या बालन इस मूवी में जासूस मीरा राव के रोल में नजर आएंगी, जो एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व करती देखी जाएंगी। विद्याबालन ने हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसे देखने के बाद प्रशंसकों का कहना है कि एक और बेहतरीन अभिनय से सजी फिल्म देखने का मौका मिलेगा। फिल्म का ट्रेलर कल रिलीज होगा।
विद्या बालन ने फिल्म का टीजर शेयर किया, जिसकी शुरुआत एक आवाज के साथ होती है। टीजर के वॉइसओवर में कहा जाता है, ''संदिग्ध आ रहे हैं, मकसद बन रहे हैं, तैयार हो जाओ दोस्तों, एक सीक्रेट आ रह है।'' जैसा की समझ में आ रहा है, फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के आसपास घूमती है। हालांकि, असली कातिल कौन है? यह देखना काफी दिलचस्प होगा। इसी के साथ मर्डर मिस्ट्री के टीजर में एक जासूस के रूप में विद्या बालन का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। 'नीयत' का टीजर कई लोगों को पसंद आ रहा है। हालांकि, कुछ फैंस ने विद्या बालन के लुक को देखकर कयास लगाए हैं कि यह फिल्म हॉलीवुड फिल्म 'नाइव्स आउट' का रीमेक है। 'नीयत' फिल्म की शूटिंग यूके में की गई है। फिल्म में विद्या बालन के अलावा राम कपूर और राहुल बोस की एक्टिंग भी देखने को मिलेगी। यह मूवी 7 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी।
Similar Post
-
राजकुमार राव, कीर्ति सुरेश अभिनीत फिल्म 'रफ्तार' 24 जुलाई को रिलीज होगी
राजकुमार राव और कीर्ति सुरेश अभिनीत 'रफ्तार' 24 जुलाई को सिनेमाघर ...
-
करण जौहर ने 'सूबेदार' को बताया शानदार, पूरी टीम को दी बधाई
एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सूबेदार' ओटीटी रिलीज के बाद काफी चर्चा में है ...
-
एकता कपूर ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'हुनर' लॉन्च की
निर्माता एकता कपूर ने शनिवार को अपनी नई टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी 'ह ...
