चंद्रशेखर राव हैदराबाद में ‘तेलंगाना शहीद स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे
हैदराबाद, गुरुवार, 22 जून 2023। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव बृहस्पतिवार को यहां ‘तेलंगाना शहीद स्मारक – अमर दीपम’ का उद्घाटन करेंगे। यह स्मारक उन लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए बनाया गया है जिन्होंने तेलंगाना को अलग राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी। ‘अमर दीपम’ को यहां हुसैन सागर झील के समीप बनाया गया है और यह शहीदों के बलिदान की याद के रूप में निरंतर प्रज्ज्वलित होता रहेगा।
बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, राज्य सरकार ने राज्य सचिवालय के विपरीत 117.50 करोड़ रुपये की लागत से छह मंजिला स्मारक बनाया है। सरकार ने स्मारक के निर्माण के लिए 3.29 एकड़ सरकारी जमीन उपलब्ध करायी है। स्मारक के निर्माण में 1,600 मीट्रिक टन स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही स्मारक इमारत में एक संग्रहालय, फोटो गैलरी, कन्वेंशन हॉल, रेस्त्रां तथा कई अन्य सुविधाएं हैं।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
