थलपति विजय की फिल्म लियो का फर्स्ट लुक रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मो के सुपरस्टार थलपति विजय की आने वाली फिल्म लियो का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। थलपति विजय आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर, थलपति विजय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'लियो' का एक शानदार फर्स्ट-लुक पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में थलपति विजय को गुस्से में खून से सना हथौड़ा पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिससे खून के फव्वारा निकल रहा है। थलपति विजय को जंगल में खड़े देखा जा सकता है और उसके ठीक पीछे एक भेड़िया खड़ा है। पोस्टर पर लिखा हुआ है, अदम्य नदियों की दुनिया में, शांत पानी या तो दिव्य देवता बन जाते हैं या भयानक राक्षस। इतना ही नहीं, फिल्म का पहला सिंगल 'ना रेडी' भी आज रिलीज होगा और प्रशंसक इसके लिए इंतजार में बेचैन हो रहे हैं। लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म लियो में थलपति विजय, तृषा, संजय दत्त, प्रिया आनंद, सैंडी, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, मैसस्किन, मैथ्यू थॉमस, अर्जुन सरजा, डेन्जिल स्मिथ की अहम भूमिका है।यह फिल्म दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
