कार्तिक-कियारा की फिल्म 'सत्य प्रेम की कथा' का गाना ‘सुन सजनी ’रिलीज
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' का गाना ''सुन सजनी'' रिलीज हो गया है। 'सुन सजनी' गाने में कार्तिक आर्यन को पहली बार गुजराती अवतार में डांस फ्लोर पर धूम मचाते देखा जा सकता हैं। कार्तिक के साथ कियारा भी गरबा करते हुए दिखाई दे रही हैं। 'सुन सजनी' को मीत ब्रदर्स, परंपरा टंडन और पीयूष मेहरोलिया ने गाया हैं। वहीं इस गाने का म्यूजिक मीत ब्रदर्स ने दिया हैं और गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। 'सत्यप्रेम की कथा' को समीर विद्वंस ने निर्देशित किया है। फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में कियारा एक बार फिर 'भूल भुलैया 2' को-स्टार कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। यह फिल्म 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म भूत बंगला
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारतीय बाजार में 100 ...
-
'मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी', अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखाई देती है, उसके ...
-
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर आउट
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बा ...
