केजरीवाल की नाराजगी की खबर को तेजस्वी ने किया खारिज, बोले- जनता की मांग पर हम सब एक हुए हैं
नई दिल्ली, शनिवार, 24 जून 2023। पटना में विपक्षी दलों की बैठक हुई। इस बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने भाजपा के खिलाफ एक साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। हालांकि, दिल्ली को लेकर केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर एकराय नहीं बन पाने के आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की नाराजगी की भी खबर है। इसी को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से पत्रकारों ने सवाल पूछा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है सब कोई भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि सारी बातें स्पष्ट हो चुकी है इसमें ज्यादा किसी को कुछ नहीं कह रहे।
तेजस्वी ने कहा कि बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है। इस धरती पर समय-समय पर बड़े-बड़े लोगों ने बड़े-बड़े आंदोलन किए हैं। चाहे गांधी जी का चंपारण में आंदोलन हो या फिर जयप्रकाश नारायण का आंदोलन का। इससे देश को नई दिशा मिली है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम सब जनता की मांग पर एक साथ हुए हैं और अगला चुनाव जनता का ही चुनाव है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की बैठक में कश्मीर से कन्याकुमारी तक के नेता मौजूद रहे। हमने फासीवादी ताकतों के खिलाफ एकजुट रहने का फैसला किया है। हम लोगों की मांग के अनुसार एकजुट हुए हैं। यह लोगों का चुनाव है। कोई नाराज नहीं है और बैठक सार्थक रही।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
