सारा अली खान ने महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सारा अली खान और विक्की कौशल की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म लोगों को पसंद आयी है और अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म को मिले प्यार के बाद सारा अली खान भगवान का शुक्रिया अदा करने उज्जैन पहुंचीं।सारा अली खान ने फिल्म की रिलीज से पहले भी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की थी। सारा एक बार फिर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन किए। दर्शन से अपनी कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सारा अली खान ने नंदी हॉल में भगवान शिव के दर्शन किए। आरती के बाद बाबा महाकाल के गर्भ गृह में होने वाली शाम की आरती में वह शरीक हुईं। यहां उन्होंने भगवान महाकाल की पूजा की, और उनका अभिषेक किया। इसके बाद उन्होंने महाकालेश्वर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुंड में भी दर्शन किए।उज्जैन में दर्शन के बाद सारा इंदौर के लिए रवाना हो गईं। यहां उन्होंने खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किए।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
