फैन के प्यार को देख इमोशनल हुयी तमन्ना भाटिया
बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने एक फैन के प्यार को देखकर इमोशनल हो गयी। तमन्ना भाटिया को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वह अपने लिए एक फैन का प्यार देख बेहद इमोशनल हो गईं। जैसे ही तमन्ना एयरपोर्ट पर पहुंची, तो उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ आईं। इस दौरान उनकी एक फीमेल फैन ने उन्हें तोहफे और फ्लावर्स दिए। फैन ने तमन्ना के पैर छुए और फिर अपने हाथ पर बना टैटू भी दिखाया। टैटू पर तमन्ना का चेहरा बना था। फैन के दिल में अपने लिए इतनी इज्जत और प्यार देख तमन्ना भाटिया बेहद इमोशनल हो गईं। उन्होंने अपनी इस फीमेल फैन को प्यार से समझाया और गले लगा लिया।
Similar Post
-
100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई फिल्म भूत बंगला
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला ने भारतीय बाजार में 100 ...
-
'मैं सिर्फ भगवान को याद कर रही थी', अक्षय कुमार के मजाक से जब डर के मारे कांप उठीं भूमि पेडनेकर
बॉलीवुड सितारों की जिंदगी जितनी चमकदार पर्दे पर दिखाई देती है, उसके ...
-
फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर आउट
विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बा ...
