टेम्पो एवं कार में टक्कर, छह लोग घायल
भरतपुर, गुरुवार, 29 जून 2023। राजस्थान में भरतपुर जिले नगर थाना इलाके के नगर डीग रोड़ पर रसिया गांव में आज टेम्पो मे कार द्वारा पीछे से मारी गई टक्कर के बाद टेम्पो में बैठे आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। टेम्पो में सवार श्रद्धालु गुरुपूर्णिमा के अवसर पर गोवर्धन की परिक्रमा देकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान टेम्पो को कार द्वारा पीछे से मारी गई टक्कर के बाद टेम्पो में बैठे आधा दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायल राजगढ़ थाना इलाके में बारा बडौल गांव के रहने वाले है। घटना के बाद वेगनआर में बैठे लोग कार को छोड़कर भाग गए हालांकि उन्हें भी चोट आई थी। पुलिस मौके पर पहुंच सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज जारी है।
Similar Post
-
तमिलनाडु विधानसभा ने लोकसभा सीट स्थायी रूप से 543 रखने का प्रस्ताव पारित किया
चेन्नई, बुधवार, 12 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा ने मुख्यमंत्र ...
-
मुंबई में भूस्खलन से छह लोगों की मौत, चार घायल; महापौर ने सहायता राशि की घोषणा की
मुंबई, बुधवार, 12 अगस्त 2026। मुंबई के घाटकोपर इलाके में बुधवार ...
-
दिल्ली विधानसभा में 13 घंटे कामकाज हुआ, मानसून सत्र के दौरान चार विधेयक पारित: विधानसभा अध्यक्ष
नई दिल्ली, बुधवार, 12 अगस्त 2026। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष वि ...
