मधुर शर्मा का बिन माही गाना रिलीज
गायक मधुर शर्मा का गाना बिन माही रिलीज हो गया है। 'काली काली जुल्फों के' और 'बीबा सदा दिल' जैसे ट्रेंडिंग ट्रैक देने के बाद, मधुर शर्मा अब नुसरत फतेह अली खान के क्लासिक 'बिन माही' की एक दिल छू लेने वाली प्रस्तुति लेकर आए हैं। मधुर शर्मा ने कहा, 'बिन माही' की यह प्रस्तुति ओरिजिनल मास्टरपीस के प्रति अपार श्रद्धा से भरी है। प्रत्येक नोट के साथ, मैंने अपनी भावनाओं और व्याख्या को शामिल करते हुए उस्ताद नुसरत फतेह अली खान के सार को पकड़ने की कोशिश की है। मुझे उम्मीद है कि 'बिन माही' न सिर्फ एक महान किंवदंती को श्रद्धांजलि है बल्कि यह श्रोताओं और संगीत प्रेमियों को पुरानी यादें भी ताजा कर देगा।
स्वप्निल तारे ने कहा, नुसरत फतेह अली खान जैसे महान संगीतकार के क्लासिक संगीत पर काम करना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है । आज की पीढ़ियों के लिए ट्रैक को समसामयिक बनाना खुशी की बात थी।' 'बिन माही' का निर्माण टी-सीरीज़ ने किया है। मधुर शर्मा के स्वर, नुसरत फतेह अली खान के बोल और स्वप्निल तारे के संगीत के साथ, यह गाना अब टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
