कौन बनेगा करोड़पति-15 का नया प्रोमो रिलीज
लोकप्रिय शो कौन बनेगा करोड़पति 15 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट करते हैं। कौन बनेगा करोड़पति के 15वां सीजन का प्रोमो सीनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। अमिताभ बच्चन इसमें कहते दिखते हैं, भारत ने परिवर्तन को पूरी तरह से अपनाया है, एक ऐसा बदलाव जो विकास को बढ़ावा देता है, एक बदलाव जिसने हमारी मानसिकता को फिर से बदल दिया है और एक बदलाव जो नई आकांक्षाओं को प्रेरित करता है।केबीसी के वीडियो के कैप्शन में लिखा है, देखिए कौन बनेगा करोड़पति, जल्द ही एक नये रूप में। गौरतलब है कि कौन बनेगा करोड़पति 15 के लिए अप्रैल 2023 में ही रजिस्ट्रेशन शुरू हुए थे। वर्ष 2000 में कौन बनेगा करोड़पति शो की शुरुआत हुई थी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
