आरएसी एनर्जी ने तेलंगाना में नई बैटरी उत्पादन इकाई शुरू की
हैदराबाद की इलेक्ट्रिक वाहन बुनियादी ढांचा कंपनी आरएसी एनर्जी ने यहां नई बैटरी उत्पादन इकाई शुरू की है। यह इकाई 10,000 वर्गफुट क्षेत्रफल में फैली है। कंपनी ने बयान में कहा कि इस इकाई का उद्घाटन बुधवार को हुआ। इस संयंत्र की क्षमता प्रतिवर्ष 30,000 बैटरी विनिर्माण की है। बयान के अनुसार, यह इकाई कंपनी के 2025 तक 80,000 दोपहिया और तिपहिया वाहनों तक अपनी पहुंच बनाने के लक्ष्य का हिस्सा है। कंपनी का इसी समयसीमा तक 2,50,000 बदलने योग्य बैटरी परिचालन में लाने का लक्ष्य है। कंपनी ने बताया कि नई इकाई इंजीनियरों और डिजायनरों को नवाचार की सीमाएं बढ़ाने को लेकर सहयोगात्मक परिवेश प्रदान करेगी। साथ ही ईवी के लिए अत्याधुनिक बैटरी प्रौद्योगिकियां विकसित करने और कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने में भी मदद करेगी।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
