संजय मिश्रा की फिल्म गिद्ध ने जीता एशिया इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन
बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा की शॉर्ट् फिल्म गिद्ध : द स्केवेंजर ने एशिया 2023 शॉर्ट शॉर्ट्स फिल्म फेस्टिवल इवेंट में एशिया इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन जीत लिया है। फिल्म गिद्ध के लिये संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड भी मिला। फिल्म गिद्ध एशिया इंटरनेशनल में गिद्ध ने बेस्ट फिल्म का खिताब जीता है। गिद्ध के निर्देशक मनीष सैनी हैं। फिल्म गिद्ध में संजय मिश्रा ने एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया है जिसके पास कमाई करने का कोई साधन नहीं है। अपनी भूख मिटाने के लिए मजबूरी में इन्हें कुछ ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं जिनकी वजह से इनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म गिद्ध को येल्लानार फिल्म ने प्रोड्यूस किया है।
संजय मिश्रा ने कहा कि फिल्म गिद्ध को जो प्यार मिल रहा है उसके लिए मैं सभी का आभारी हूं। मेरे लिए ये फिल्म एक ऐसा सफर है जो मैं कभी नहीं भूल पाऊंगा। फिल्म की क्रू के सभी लोग बेहतरीन हैं। इनके साथ काम करने का एक्सपीरिएंस मेरे साथ हमेशा रहेगा।हमनें इस सफर में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना किया। हमनें फिल्म के हर सीन के लिए पूरी मेहनत की थी। अब जब मैं पीछे पलटकर ये सोचता हूं कि फिल्म के लिए हमनें घंटों बैठकर हर संभव कोशिश की और फिल्म को इतना प्यार मिला, मेरा दिल खुश हो जाता है। हमनें इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी लगन के साथ कड़ी मेहनत की थी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
