मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
- फूड सेफ्टी वाहन के संचालन के लिए 75 संविदा पदों पर होगी भर्ती
जयपुर, शनिवार, 01 जुलाई 2023। प्रदेश में फूड टेस्टिंग इको-सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए 25 नए फूड सेफ्टी वाहनों (चल प्रयोगशालाएं) का संचालन होगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इनके लिए 75 संविदा पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इनमें असिस्टेंट एनालिस्ट के 25, मल्टीटास्किंग स्टाफ के 25 एवं वाहन चालकों के 25 पद सहित कुल 75 पद सृजित किए गए हैं। असिस्टेंट एनालिस्ट एवं मल्टीटास्किंग स्टाफ के लिए योग्यता राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 के अनुसार निर्धारित की जाएगी। वाहन चालकों की भर्ती रेक्सको के माध्यम से की जाएगी। उल्लेखनीय है कि श्री गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में राज्य के सभी जिलों में चल प्रयोगशालाएं उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। राज्य में 9 चल प्रयोगशालाएं पहले से ही संचालित है तथा 25 नवीन चल प्रयोगशालाओं के उपापन की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से मिलावटखोरी पर रोक लगेगी। आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
