मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह राजस्थान से आ रही एक बस में आग लग गयी। गनीमत रही कि उसमें सवार यात्रियों की जान बच गयी। अधिकारियों ने बताया कि निजी स्लीपर बस में सवार सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए और हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सुबह करीब सात बजकर 20 मिनट पर पनवेल के पास हुई। उस समय बस उदयपुर से पुणे जा रही थी और उसमें यात्री सवार थे।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस की एयर कंडीशनिंग (एसी) प्रणाली में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। यह घटना रसायनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेसवे की पुणे जाने वाली लेन पर हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकल विभाग और अन्य एजेंसियों की बचाव टीम मौके पर पहुंची। बाद में आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने बताया कि अभियान में सहायता के लिए पनवेल महानगरपालिका और खोपोली नगर परिषद की दमकल टीम को भी लगाया गया।
Similar Post
-
उत्तराखंड में एमबीबीएस प्रवेश फर्जीवाड़ा में मध्यप्रदेश निवासी आरोपी गिरफ्तार, तीसरी गिरफ्तारी
देहरादून, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। उत्तराखंड में सामने आए एमबीब ...
-
मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर बृहस् ...
-
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, अगले दो हफ्तों में नया नोटिस देगा इंडी गठबंधन
नई दिल्ली, गुरुवार, 24 सितंबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज् ...
