पंजाब का प्रतिनिधिमंडल केरल के दौरे पर, राजस्व हानि रोकने के बारे में लेगा जानकारी
चंडीगढ़, रविवार, 02 जुलाई 2023। पंजाब सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल केरल के दौरे पर गया है जहां वह राजस्व हानि रोकने और आबकारी राजस्व बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी हस्तक्षेपों के बारे में जानकारी हासिल करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में वित्त आयुक्त (कराधान) विकास प्रताप और आबकारी आयुक्त वरूण रूजम भी शामिल हैं। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे के दौरान केरल के आबकारी विभाग द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन ईआरपी सॉफ्टवेयर और बिक्री केंद्र व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल करेगा। चीमा ने कहा, दौरे का उद्देश्य उन प्रौद्योगिकी हस्तक्षेपों के बारे में जानना है जो राजस्व हानि को रोकने और आबकारी राजस्व को बढ़ाने के दृष्टिकोण से अहम हैं। चीमा ने कहा कि ‘एंटरप्राइज़ रिसॉर्स प्लानिंग’ सॉफ्टवेयर शासन में पारदर्शिता बढ़ाने में मदद करेगा। चीमा ने केरल के आबकारी मंत्री एम बी राजेश के साथ भी बैठक की है।
Similar Post
-
हिमाचल उच्च न्यायालय ने कृषि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति से जुड़े राज्य के नियम रद्द किए
शिमला, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ...
-
ठाणे : अपराध शाखा के पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने वाहन से 61.5 लाख रुपये लूटे
ठाणे, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपरा ...
-
पंजाब पुलिस ने हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव ...
