लंदन में वेकेशन बना रही है सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनो लंदन में अपने पति और बेटे के साथ वेकेशन मना रही है। सोनम कपूर इन दिनों अपने परिवार के साथ लंदन में है। सोनम कपूर ने अपने बेटे और पति के साथ कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमे वह लंदन की सड़कों पर सैर करती नजर आ रही हैं। सोनम कपूर अपने पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ लंदन के नोटिंग हिल्स पर वॉक करते नजर आ रही हैं। फोटोज में सोनम ओवरसाइज शर्ट और स्नीकर्स के साथ ट्रैक पैंट में नजर आ रही है। तो वहीं आनंद टी-शर्ट और ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं। सोनम ने बेटे वायु को गोद में लिया हुआ है। सोनम कपूर लंबे ब्रेक के बाद जल्द फिल्म ब्लाइंड में नजर आएगी। फिल्म के निर्देशक शोम मखीजा हैं। यह फिल्म 07 जुलाई को जिओ सिनेमा पर रिलीज होगी।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
