11 अगस्त को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल 11 अगस्त को रिलीज नही होगी। रणबीर कपूर की एक्शन-थ्रिलर एनिमल की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। संदीप रेड्डी वांगा की निर्देशित एनिमल में अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं। फिल्म एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, ''एक्सक्लूसिव'' एनिमल स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर नहीं आ रहा ''एनिमल'' अभिनेता रणबीर कपूर और निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की फिल्म अब 11 अगस्त को रिलीज नहीं होगी। हां, फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। एक नई रिलीज डेट आने वाले दिनों में घोषणा की जाएगी।
Similar Post
-
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन भी देंगे प्रस्तुति
मशहूर संगीतकार और गायक शंकर महादेवन कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की क्लोजिंग ...
-
11 अगस्त को आएगा मिर्ज़ापुर: दि मूवी का ट्रेलर
लोकप्रिय वेब सीरीज मिर्ज़ापुर के बड़े पर्दे के रूपांतरण मिर्ज़ापु ...
-
टाइगर श्रॉफ रेमो डिसूज़ा की फिल्म में नजर आएंगे
अभिनेता टाइगर श्रॉफ कोरियोग्राफर से फिल्मकार बने रेमो डिसूजा के न ...
