पंजाब सरकार ने बासमती का रकबा 20 प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य तय किया
चंडीगढ़, रविवार, 02 जुलाई 2023। पंजाब का कृषि विभाग मौजूदा बुवाई सत्र में बासमती फसल का रकबा लगभग 20 प्रतिशत बढ़ाने की योजना बना रहा है। कृषि विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बासमती की खेती इसी महीने शुरू होने वाली है। कृषि विभाग ने इसकी खेती के लिए छह लाख हैक्टेयर क्षेत्र का लक्ष्य तय किया है, जो पिछले साल के 4.94 लाख हैक्टेयर से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। राज्य सरकार ने बासमती फसल के लिए समर्थन मूल्य 2,600 रुपये से 2,800 रुपये प्रति क्विंटल तय करने की योजना बनाई है। बासमती चावल की फसल को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने ‘किसान मित्र’ योजना शुरू की है, जिसके तहत किसानों को इसे बोने के लिए तकनीकी परामर्श दिया जाएगा। बासमती फसल का रकबा 2021-22 में 4.85 लाख हेक्टेयर और 2020-21 में 4.06 लाख हेक्टेयर था। पंजाब में हर साल बासमती सहित लगभग 30 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान उगाया जाता है।
Similar Post
-
वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर दिल्ली में 195 रुपये महंगा
नई दिल्ली, बुधवार, 01 अप्रैल 2026। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपू ...
-
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क घटाया
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए ...
