पूर्वी इंडोनेशिया में भूकंप के झटके
जकार्ता, सोमवार, 03 जुलाई 2023। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के भूकंप और सुनामी शमन प्रभाग के प्रमुख डारियोनो के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6़ 0 मापी गई। लेकिन यह सुनामी नहीं है। उन्होंने बताया कि भूकंप जकार्ता समयानुसार सुबह नौ बजकर 51 मिनट पर (0251 जीएमटी) पर आया। भूकंप का केंद्र कीरोम जिले से 79 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में और 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
Similar Post
-
वेनेजुएला भूकंप: मरने वालों की संख्या 920 पहुंची, 50,000 से अधिक लापता
काराकास, शनिवार, 27 जून 2026। वेनेजुएला में बुधवार को एक मिनट के ...
-
भूकंप से थर्राया वेनेजुएला: 32 मरे और 700 घायल, आपातकाल घोषित
काराकास, गुरुवार, 25 जून 2026। दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में ...
-
बांग्लादेश बना 'इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस' का नया सदस्य
नई दिल्ली, बुधवार, 24 जून 2026। बांग्लादेश बुधवार को इंटरनेशनल ...
