गदर 2 में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, बढ़ा फैंस का उत्साह
बॉलीवुड की चर्चित फिल्म गदर प्रशंसकों के लिए बड़ी गुडन्यूज है। फिल्म में नए स्टार एक्टर की एंट्री हुई है। नाना पाटेकर इसका हिस्सा बने हैं। वो फिल्म में हीरो नहीं हैं। बल्कि नैरेटर बने हैं। नाना पाटेकर ने फिल्म के लिए अपनी बेहतरीन आवाज दी है। नाना पाटेकर अपनी आवाज में सिनेप्रेमियों को गदर फिल्म की शुरुआत में नैरेशन देंगे। पिछली गदर में ओम पुरी नैरेटर बने थे।
वही अब ओम पुरी तो हमारे बीच नहीं हैं। निर्माताओं ने उनकी कमी को पूरा करने के लिए नाना पाटेकर को साइन किया है। फिल्म में नाना की एंट्री को लेकर प्रशंसक सुपर एक्साइटेड हैं। एक शख्स ने लिखा- अभी मजा आएगा। लोगों ने नाना की आवाज की प्रशंसा की है। लोगों ने अमेजिंग, सुपर वॉइस नाना जैसे कमेंट्स किए हैं। वही 22 वर्षों पश्चात् गदर फिल्म फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका दूसरा भाग लोगों को उत्साहित कर रहा है। फिल्म में सनी देओल एवं अमीषा पटेल की फिर से जोड़ी दिखेगी। गदर का पहला गाना, टीजर ही अभी रिलीज हुआ है। प्रशंसकों को ट्रेलर का इंतजार है। सनी की ये फिल्म 11 अगस्त को गदर मचाने के लिए तैयार है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
