विंबलडन चैम्पियनशिप फाइनल में सोनम कपूर बिखरेगी जलवा
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर लंदन में प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के फाइनल की शोभा बढ़ाएंगी। वो इस इवेंट में उपस्थित होने वाली एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं। विंबलडन चैम्पियनशिप 1877 से आयोजित होने वाला दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट है। सोनम विंबलडन चैंपियनशिप में भाग लेंगी और उनका स्टाइल विंबलडन ग्रीन कार्पेट पर दुनिया देखेगी। इससे पहले सोनम ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के यूके-भारत संबंधों का जश्न मनाते हुए रिसेप्शन में सुर्खियां बटोरीं थी। सोनम इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लाइंड' की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया है। फिल्म में सोनम मुख्य भूमिका में हैं और पूरब कोहली विनय पाठक और लिलेट दुबे सहायक भूमिकाओं में हैं। 'ब्लाइंड' 2011 की कोरियाई फिल्म का रीमेक है।
Similar Post
-
गणेश आचार्य की जिंदगी पर बनी फिल्म का ट्रेलर देख खुश हुए अक्षय कुमार
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के संघर्ष ...
-
मॉन्स्टर’ की शूटिंग के अंतिम चरण में पहुंचे सलमान खान
- नवंबर में पूरी होगी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड अभिनेत ...
-
गणेश आचार्य ने रिलीज़ किया गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट का दमदार ट्रेलर
मुंबई कुछ सपने बेहद साधारण परिस्थितियों में जन्म लेते हैं, ...
